हमारा संकल्प
मध्यशीय कानू वैश्य Community एक सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के लोगों को पहचान, परिचय और आपसी संपर्क के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ना है।
हमारा मानना है कि समाज को मजबूत बनाने की शुरुआत इस बात से होती है कि हम अपने समाज के लोगों को जानें, उनका परिचय रखें और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े हों।
इसी उद्देश्य से हम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सदस्य परिचय, ID Card, आपसी संपर्क, वैवाहिक जानकारी और समाज से संबंधित आवश्यक जानकारी को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
हम किसी पर जुड़ने का दबाव नहीं डालते। समाज से जुड़ना स्वेच्छा पर आधारित है। हमारा प्रयास केवल उन लोगों को एक व्यवस्थित मंच से जोड़ना है, जो समाज के साथ जुड़कर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।
यह प्रयास किसी एक व्यक्ति का नहीं है। समाज हम सभी का है और इसकी मजबूती भी हम सभी की भागीदारी से होगी।
हमारा लक्ष्य केवल आज के लिए लोगों को जोड़ना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐसा संगठित समाज तैयार करना है, जिसमें पहचान, परिचय, सहयोग और आपसी सम्मान बना रहे।
हमारा उद्देश्य
“पहचान बढ़े, परिचय बढ़े, संपर्क बढ़े और समाज मजबूत बने।”
हमारा संकल्प
संगठित समाज, सशक्त भविष्य।
